BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 12:14 pm
BIG REPORT : जयवर्धन ने संभाली पिता के चुनाव प्रचार की कमान, आरोन के सभी वार्डों में घूमे, बोले- सबसे बड़ा मुद्दा 10 वर्ष से लापता सांसद का है, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के चुनाव प्रचार की कमान उनके पुत्र और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने संभाल ली है। जयवर्धन सिंह राजगढ़ संसदीय क्षेत्र और राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आरोन कस्बे में दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। जयवर्धन सिंह ने स्थानीय सांसद रोडमल नागर और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला।


जयवर्धन सिंह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा 10 सालों से लापता रहे सांसद रोडमल नागर का रिपोर्ट कार्ड है। भाजपा सांसद नागर ने लोगों की एक नहीं सुनी. उनके बीच नहीं आए, उनकी आवाज नहीं सुनी और न ही जनता के सुख-दुख में काम आए। जयवर्धन सिंह ने दावा किया कि 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ऐसा जनादेश देगी कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को एकतरफा वोट मिलेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर हमला बोलते हुए जयवर्धन सिंह ने वादाखिलाफी का आरोप लगाया।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई दोगुना कर दी है। साल 2014 के बाद अब तक कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। हाल ही में भाजपा ने झूठे वायदे करके विधानसभा चुनाव भी जीत लिया, जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। खासकर महिलाओं को 3 हजार रुपए की राशि देने का वायदा भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार भी भूल गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE