BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 7:30 pm
KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावासों में रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक-बालिका शासकीय छात्रावासों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम चरण में 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इस वर्ष से छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है।

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा एजुकेशन पोर्टल-3.0 के माध्यम से विशेष हॉस्टल प्रबंधन प्रणाली विकसित की गई है। इसके जरिए प्रवेश प्रक्रिया, सीट आवंटन, अभिलेख संधारण एवं अन्य प्रशासनिक कार्य पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि छात्रावासों का उद्देश्य वंचित वर्ग के बालक-बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन प्रणाली से प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन-
छात्रावासों में कक्षा 6वीं एवं अन्य कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अभिभावक, पालक या विद्यार्थी नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क केंद्र से स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में समस्या होने पर वार्डन के सहयोग से भी फॉर्म भरा जा सकेगा।

इन विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश-
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-प् एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावासों में कक्षा 6वीं से 8वीं तक की बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-I में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की बालिकाएं प्रवेश के लिए पात्र होंगी।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 75 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि 25 प्रतिशत सीटें बीपीएल परिवारों की बालिकाओं के लिए निर्धारित हैं। अस्थि बाधित, अनाथ एवं बेसहारा बालिकाओं को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।

बालक छात्रावासों में भी प्रवेश का अवसर-
प्रदेश में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावासों में कक्षा 3 से 8 तक के पात्र बालकों को प्रवेश दिया जाता है। इन छात्रावासों का उद्देश्य शाला से बाहर एवं शिक्षा से वंचित बच्चों को आवासीय सुविधा देकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इनमें विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर रहने वाले, पन्नी बीनने वाले, पलायन करने वाले परिवारों के बच्चे, घर से भटके हुए, विमुक्त जनजाति एवं वन ग्राम पट्टाधारी परिवारों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।

प्रदेश में संचालित हैं 597 छात्रावास-
राज्य शिक्षा केंद्र के अंतर्गत प्रदेश में 207 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, 324 नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास एवं 66 नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास संचालित हैं। इन छात्रावासों में ऐसे बच्चों को शिक्षा एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जो पारिवारिक परिस्थितियों के कारण सामान्य रूप से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE