BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 7:43 pm
NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त बैठक में 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, बोली- किसानों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ, विभाग करें बेहतर समन्वय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद स्थित डीआरडीए सभागार में जिला उद्यान विकास समिति (DHDS), जिला मिशन कमेटी (DMC) एवं आत्मा (ATMA) गवर्निंग बोर्ड की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 में संचालित कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।

जिला कलक्टर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र कृषक तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया।

बैठक में जिले में बांस मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, बांस आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने तथा जिले की जलवायु के अनुरूप एवोकाडो की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को आधुनिक उद्यानिकी फसलों एवं तकनीकों से जोड़ने पर बल दिया गया।

उद्यान विभाग ने बताया कि वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PDMC-MI), राज्य योजना एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत ₹1567.25 लाख के आवंटन के विरुद्ध ₹1460.77 लाख (93.21 प्रतिशत) राशि व्यय की गई।

बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय बागवानी मिशन की ₹190.42 लाख की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई। इसके तहत नवीन फलोद्यान, स्ट्रॉबेरी एवं पुष्प उत्पादन, मेथी उत्पादन, पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस, प्लास्टिक टनल, वर्मी कम्पोस्ट इकाइयां, कम लागत भंडारण संरचनाएं एवं सोलर क्रॉप ड्रायर जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

बैठक में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय दलहन एवं तिलहन मिशन तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। आत्मा गवर्निंग बोर्ड ने वर्ष 2026-27 के लिए कृषक प्रशिक्षण, भ्रमण एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रमों को भी स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. शंकरलाल जाट, लीड बैंक प्रबंधक प्रवेश टॉक, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेंद्र सिंह डूडी सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE