मंदसौर। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. मंदसौर मंदसौर द्वारा बताया गया कि उत्कृष्ट विद्यालय में सत्र 2024-25 में कक्षा 9वीं में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रैल तक कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा संभावित 14 अप्रैल 24 को जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के मो.नं. 9425105295 पर संपर्क कर सकते हैं।