BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 12:37 pm
KHABAR : लोकसभा चुनाव के तहत मतदान केन्द्रो पर चार्जेबल एलईडी की व्यवस्थाएं कराने के निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य ने लोकसभा निर्वाचन के तहत सात मई को होने वाले मतदान के दौरान हरेक मतदान केन्द्र पर रोशनी के संबंध में कोई व्यवधान ना हो पाए इसके लिए जिले की सभी पांचो विधानसभाओं के कुल 1341 मतदान केन्द्रो पर चार्जेबल एलईडी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित विभागीय भवनो के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को प्रेषित किए गए है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वैद्य के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र विदिशा एवं सागर में सात मई को मतदान किया जाना है। मतदान पूर्व चिन्हित सभी मतदान केन्द्रो पर चार्जेबल एलईडी की व्यवस्ओं की पूर्ति कराए जाने के उपरांत जिला निर्वाचन कार्यालय को कायपूर्णतः संबंधी सूचनाएं सम्प्रेषित करने के निर्देश प्रसारित किए गए है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वैद्य ने उपरोक्त आदेश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र विदिशा, जिले के समस्त निकायो के अधिकारियों के साथ-साथ जनपदो के सीईओ और एकीकृत बाल विकास परियोजना के समस्त परियोजना अधिकारियों को जारी आदेश के क्रियान्वयन संबंध में दिशा निर्देश प्रसारित किए गए है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE