रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम मंगलवार को जिले के सैलाना पहुंचे। कलेक्टर ने सैलाना के शासकीय कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया, स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं देखी। सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा, परिसर में आवाजाही आदि निरीक्षण करते हुए एसडीएम सैलाना मनीष जैन को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर द्वारा इसी परिसर में सामग्री वितरण स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इसके लिए पार्किंग व्यवस्था, टेबुलेशन इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर ने लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर आर.एस मंडलोई भी उपस्थित थे।
एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया-
सैलाना भ्रमण के दौरान कलेक्टर बाथम द्वारा सैलाना एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। कार्यालय में वीसी कक्ष, अधिकारी कर्मचारी कक्ष इत्यादि का निरीक्षण किया गया।