विदिशा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान गर्मी से बचाव के संबंध में एडवायजरी जारी की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आदेशित पत्र जारी कर गर्मी से बचाव के संबंध में जारी एडवायजरी के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं हरेक मतदान केन्द्र पर सुनिश्चित कराने की कार्यवाही 15 अप्रैल तक क्रियान्वित कर मतदान केन्द्रवार प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु ताकिद किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वैद्य के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में अत्यधिक गर्मी पडने की संभावना होने से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन द्वारा गर्मी से बचाव हेतु एडवायजरी जारी की गई है जिसकी प्रतियां स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराते हुए एडवायजरी के अनुसार तमाम कार्य संपादन कराने हेतु निर्देशित किया गया है।