रतलाम। सैलाना पहुंचे कलेक्टर राजेश बाथम से स्थानिय कीर्ति विहार कॉलोनी की महिलाओं द्वारा जल समस्या की जानकारी देते हुए निराकरण की मांग की गई।महिलाओं द्वारा बताई गई समस्या पर संवेदनशीलता से संज्ञान लेते हुए कलेक्टर बाथम ने तत्काल एसडीएम कार्यालय में नगर पालिका अधिकारी अनिल जोशी को बुलाया, वस्तु स्थिति से अवगत हुए तथा सोमवार तक समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।