खनियाधाना। बूथ समिति सम्मेलन खनियाधाना में संपन्न हुआ। जिसमें बामोर कला मंडल खनियाधाना मंडल और मायापुर मंडल के समस्त बूथ प्रभारी मौजूद रहे। इस बूथ समिति सम्मेलन में शिवपुरी गुना अशोकनगर के भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समस्त बूथ प्रभारी से के पास जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत करने की बात कही और कहा कि कि आप बूथ सेनापति है और आपको इस लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतो से जीतना है और मोदी सरकार के हाथों को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिला अध्यक्ष राजू बाथम जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह यादव, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व विधायक जसवंत सिंह जाटव, पूर्व मंत्री भैयासाब लोधी, खनियाधाना मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश भरदेलिया, बामोरकला मंडल अध्यक्ष उदय यादव, मायापुर मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह यादव भाजपा की समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारी संख्या मे मौजूद रहे।