सिंगोली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को सिंगोली कस्बा स्थित डाक बंगले पर दो राज्यों के अधिकारियों की स्टेट बॉर्डर बैठक आयोजित हुई, बैठक में मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती पुलिस और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
इस आशय जानकारी देते हुए सिंगोली थानाधिकारी बी एल भाबर ने बताया कि सिंगोली एवं रतनगढ़ थाना क्षेत्र राजस्थान सीमाओं से लगे होने के कारण कस्बा स्थित डाक बंगले पर मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस द्वारा संयुक्त बैठक कर राज्य सीमाओं की बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाए जाने, तस्करों को अवैध रूप से सीमा में प्रवेश से रोकने, चुनाव में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, आपराधिक किस्म के लोगों की पहचान कर उन पर कार्यवाही करने एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में भगवत सिंह हिंगड़ एडिशनल एस पी रावतभाटा, प्रभु लाल कुमावत डीवाईएसपी रावतभाटा, रामेश्वर लाल चौहान डीवाईएसपी बेगू, धर्मेंद्र स्वामी तहसीलदार बेगूं, विवेक गरासिया तहसीलदार रावतभाटा, राजेश सोनी तहसीलदार सिंगोली, भगवान सिंह ठाकुर नायब तहसीलदार सिंगोली, शत्रुघ्न चतुर्वेदी नायब तहसीलदार रतनगढ़, रविंद्र सिंह चारण सीआई बेगू, मोहनसिंह एस. एच.ओ. भैंसरोड़गढ़, नारायण सिंह एस.एच.ओ जावदा, प्रेम सिंह एस एच ओ पारसोली सहित बड़ी संख्या में राजस्थान के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।