खजुराहो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अबकी बार 400 पर के नारे के साथ खजुराहो लोकसभा से दावेदारी करते हुए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव, प्रहलाद पटेल संसदीय क्षेत्र के 8 विधान सभाओं के विधायक सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए द्य बता दें कि स्थानीय नजर बाग मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित करने के बाद शहर से रैली निकाली गई और पन्ना कलेक्ट्रेट पहुंच कर रिटर्निंग ऑफिसर एवं कलेक्टर सुरेश कुमार के सामने नामांकन दाखिल किया।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस की आलोचना की और कहां इंडिया गठबंधन लोगों को गुमराह कर रहा है, मतदाताओं से समर्थन मांगते हुए कहां कि पन्ना के विकास को वोट दीजिए। बता दें की इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं एवं आम आदमी पार्टी के नेताओ ने भाजपा की सदस्यता ली।