BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 4:49 pm
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के तहत सीतामऊ पुलिस की प्रभावी कार्यवाई, अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे 07 आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े खबर     

Share On:-

मंदसौर। वर्तमान में लोकसभा निर्वाचन-2024 की लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा लम्बित फरार एवं स्थायी गिरफ्तारी वारन्टियों के तामिली के संबंध में दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आरसी दांगी व उनकी टीम द्वारा माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी सीतामउ के अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे कुल 07 स्थायी गिरफ्तार किया हैं। वारन्टियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सीतामउ पेश किया गया हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्थायी वारन्टियों की तामिली, हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आरसी दांगी व्दारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिनके व्दारा कार्य करते हुये माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी सीतामउ के प्रकरण क्रमांक 951/2022 धारा 294,323,506,34 भादवि में आरोपीगण शिवलाल पिता रूघनाथ बंजारा, कैलाश पिता पीरुलाल बंजारा, इन्दरसिंह पिता जीवनलाल बंजारा, लीलाबाई पति इन्दरसिंह बंजारा सभी निवासी साण्ड़ बावड़ी थाना मनासा जिला नीमच, प्रकरण क्रमांक 644/2021 धारा 294,323,506,34 भादवि में आरोपीगण कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता नन्दलाल बलाई, गुड्डा उर्फ समरथ पिता नन्दलाल बलाई दोनों निवासी ग्राम भाटखेड़ी थाना सीतामउ व प्रकरण क्रमांक 950/2020 धारा 294,323,506,34 भादवि में आरोपी दशरथ पिता भैरूलाल गूर्जर उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम कुन्ताखेड़ी थाना नाहरगढ़ की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय सीतामउ व्दारा स्थायी वारंट जारी कर रखे थे जो उक्त टीम व्दारा कार्यवाही करते हुये उक्त स्थायी वारन्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सीतामउ पेश किया गया। 
उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक आरसी दांगी, कार्यवाहक सउनि कन्हैयालाल यादव, कार्यवाहक सउनि करूणानिधी, कार्यवाहक प्रआर 398 दीपक सांखला का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE