BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 5:18 pm
BIG REPORT : नीमच कलेक्‍टर दिनेश जैन ने की उर्वरक की उपलब्‍धता व भण्‍डारण की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, किसानों को भी किया इस काम के लिए प्रेरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में वर्तमान में पर्याप्‍त मात्रा में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का भण्‍डारण है। आगामी फसल के लिए किसानबन्‍धु अभी से उर्वरकों का उठाव कर लें। सोसायटी में भी पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक का भण्‍डारण कर लिया गया है। किसानों को सोसायटी के माध्‍यम से मैदानी कृषि अमले के माध्‍यम से उर्वरक का अग्रिम उठाव करने के लिए प्रेरित कर, उठाव सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने आगामी सीजन मे उर्वरक की मांग व उपलब्‍ध्‍ता तथा वर्तामान में भण्‍डारण की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में उप संचालक कृषि भगवानसिंह अर्गल, उप संचालक उद्यान अतर सिंह कन्‍नौजी, जिला केन्‍द्रीय सहकारी बैंक के आरपी नागदा, सहायक आयुक्‍त सहकारिता, जिला प्रबंधक मार्केटिंग फेडरेशन व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने फर्टिलाईजर एप तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा, कि फर्टिलाईजर्स एप शीघ्र तैयार कर लांच करवाया जाये। इस एप के माध्‍यम से किसानभाई अपनी वास्‍तविक उर्वरक की मांग कर सकेगें, और उन्‍हे आवश्‍यक उर्वरक की उपलब्‍घता की जानकारी भी मिल सकेगी। बैठक में बताया गया, कि जिले में खरीफ 2024 के लिए 22 हजार मेट्रिक टन यूरिया की मांग है, और तीन अप्रैल तक 857.83 मेट्रिक टन यूरिया का अग्रिम उठाव हो चुका है। वर्तमान में 10 हजार 387 मेट्रिक टन यूरिया उपलब्‍ध है। लगभग 11 हजार मेट्रिक टन की आवश्‍यकता है। यूरिया की एक रैंक नीमच लगने वाली है। डी.ए.पी. 7150 मेट्रिक टन की मांग के विरूद्ध 186 मेट्रिक टन का अग्रिम उठाव हो चुका है। जिले में 3005 मेट्रिक टन डीएपी उपलब्‍ध है और पहला 4144 मेट्रिक टन की आवश्‍यकता और रहेगी। शीघ्र ही रैंक लगने वाली है। एन.पी.के.एस 6200 मेट्रिक टन, मांग के विरूद्ध 152 मैट्रि‍क टन का अग्रिम उठाव हो चुका है। वर्तमान में 3058 मेट्रिक टन उपलब्‍ध है। बैठक में कलेक्‍टर ने उर्वरक की मांग, उपलब्‍धता एवं वितरण उठाव पर  नजर रखने तथा समान रूप से नीमच, मनासा ,रामपुरा, सिंगोली में प्रायवेट विक्रेताओं को भी उर्वरक की उपलब्‍धता  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE