सागर। डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की रिसर्च एसोसिएट डॉ. अनामिका दुबे को यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिला है। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया। इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ एनवायरन बैटल बोटविस्ट (आइएसइबी) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ के नेशनल बाटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई) में एक सामारोह आयोजित किया गया था। जिसमें डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट डॉ. अनामिका दुबे को यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2022 प्रदान किया गया। डॉ. अनामिका ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रो. एमएल खान, प्रो. अश्विनी कुमार व अपने परिजनों को दिया है।