शामगढ़। रेलवे प्रशासन द्वारा शनिवार को शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर विशेष श्किलाबंदीश् टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आठ ट्रेनों की जांच में 25 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए।
रेलवे अधिकारियों ने बेटिकट यात्रियों से किराया एवं जुर्माना मिलाकर कुल 18,710 रुपये वसूल किए। इसके अलावा दो अनधिकृत वेंडरों पर 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रैक पार करते पाए गए लोगों से 1,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने तथा रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की है।