भोपाल। श्री रामानंद आश्रम गुफा मंदिर में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने आ रहे श्रद्धालुओं को शीतल पेय देने का जिम्मा अग्रवाल ग्रुप और सोशल ग्रुप में संभाला है। ग्रुप की महिलाओं ने गुरुवार और शुक्रवार को मंदिर परिसर में स्टॉल लगाया और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को निरूशुल्क रसना वितरित किया।
जेष्ठ का महीना चल रहा है। इस महीने में जल दान का विशेष महत्व है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए अग्रवाल समाज की महिलाओं ने यज्ञशाला के सामने स्टॉल लगाकर शरबत वितरित किया। इस दौरान करीब 2 हजार लोगों को रसना पिलाया गया।