नीमच। शहर में रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसा विधायक बंगले के सामने स्थित एसपी कार्यालय के पास हुआ। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार मजदूर घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 44 जेडएफ 0757 तेज गति से आ रही थी, जिसने बाइक सवार मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी।
घायल अल्फेस मंसूरी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ काम पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।
पुलिस ने वाहन क्रमांक के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।