BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 4:08 pm
REPORT : दस्‍तक अभियान का प्रथम चरण 25 जून से 27 अगस्‍त तक, कलेक्टर जैन ने कहा- शिशु एवं बच्‍चों की मृत्‍यु को रोकने के लिए वरदान साबित होगा दस्‍तक अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शिशु एवं बच्‍चों की मृत्‍यु को रोकने के लिए वरदान साबित होगा दस्‍तक अभियान। उक्‍त विचार कलेक्‍टर दिनेश जैन ने दस्‍तक अभियान की जिला स्‍तरीय अंर्तविभागीय उन्‍मुखीकरण कार्यशाला सह मीडिया कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए व्‍यक्‍त किए। कलेक्‍टर जैन ने दस्‍तक अभियान की जिला स्‍तरीय अंर्तविभागीय उन्‍मुखीकरण कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए निर्देशित किया कि फिल्‍ड स्‍तर पर सीएचओ के नेतृत्‍व में आंगनवाडी कार्यकर्ता , एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर, निर्धारित 11 प्रकार की सेवाएं प्रदाय करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं करें।  जैन ने निर्देशित किया कि स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता निर्धारित समय में फिल्‍ड में उपस्थित रहे तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्‍चों की एनीमिया एवं निमोनिया की जांच आवश्‍यक रूप से करें। दस्‍त रोग से ग्रसित बच्‍चों का चिन्‍हाकंन कर, उन्‍हे ओआरएस का पैकेट वितरित करें। बच्‍चों में जन्‍मजात विकृत्ति की पहचान कर, उच्‍च संस्‍था पर रैफर करें। साथ ही 5 वर्ष तक के बच्‍चों को आहार पूर्ति के संबंध में परामर्श प्रदान करें।

प्रशिक्षण उपरांत कलेक्‍टर जैन ने मीडिया को जानकारी प्रदाय करते हुए बताया कि यह अभियान 25 जून से प्रारंभ होकर, 27 अगस्‍त 2024 तक संचालित होगा। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 95429 बच्‍चों की स्‍क्रीनिंग की जावेगी। इसके लिए क्षेत्रिय कार्यकर्ता को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा ओआरएस एवं अन्‍य दवाईयां फिल्‍ड स्‍तर तक उपलब्‍ध कराई जा चुकी है।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ,अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.डी.प्रसाद, जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.आर.के.खाद्योत, डिप्‍टी कलेक्‍टर चन्‍द्र सिंह धार्वे एवं डॉ.बी.एल सिसौदिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एविडेंस एक्‍शन के कपिल यति, सभी बी.एम.ओं एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE