छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में विशेष रणनीति बनाई जा रही है। ऐसी रणनीति के तहत दिल्ली में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने 5 कांग्रेस विधायकों की बैठक लेकर आगामी प्रत्याशी के नाम पर मंथन किया। लगभग दो घंटे चली इस बैठक में कई नामों पर विचार किया। वहीं 4 दिनों के अंदर प्रत्याशी घोषित करने की बात कही गई।
बैठक में सभी कांग्रेस के 5 विधायक मौजूद रहे जिनमें पांढुर्णा विधायक नीलेश उइके, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके के परासिया विधायक सोहन लाल बाल्मिक, चौरई विधायक चौधरी सुजीत सिंह मौजूद थे। विधायकों ने अपने अपने सुझाव रखें। जिसमें हर हाल में अमरवाड़ा विधानसभा को उपचुनाव जीतने पर मंथन किया गया।
भोपाल में हुई भाजपा की बैठक
वहीं भाजपा की भी एक विशेष बैठक भोपाल में संपन्न हुई जिसमें छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी शाहू सहित तवाम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ गुडवाना से भाजपा में आई मोनिका भट्टी उत्तम ठाकुर टीकाराम चंद्रवंशी परमजीत विज सहित।
तमाम भाजपा के बड़े नेता इस बैठक में शामिल हुए बैठक में। कमलेश शाह के नाम पर मुहर लगाई गई जिसके बाद देर रात उनके नाम को डिक्लेयर कर दिया गया।