चित्तौड़गढ़। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में आगामी 23 जून 2024 को पल्स पोलियो अभियान के संदर्भ में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन राकेश कुमार अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) अध्यक्षता में किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि कार्मिक व अधिकारी पोलियो के प्रतिरक्षण के पुण्य व मानवीयता पूर्ण कार्य को सकारात्मकता के साथ सामुदायिक स्तर तक पूर्ण करें। कोई बच्चा खुराक से वंचित न रहे इसका ध्यान रहे।
तीन दिन तक चलेगा अभियान-
बैठक में डॉ ताराचन्द गुप्ता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की कार्ययोजना एंव क्रियान्वयन में विभिन्न विभागो की भूमिका को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान तीन दिवस तक चलेगा, 23 जुन बुथ स्तर पर व 24 व 25 जून घर-घर जाकर पोलियो की दवा 0 ये 05 वर्ष तक के बच्चो को पिलाई जावेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चित्तौडगढ ने सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एंव गणमान्य नागरिको से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को 23 जून 2024 को प्रातः 08.30 बजे से सायं 5 बजे तक अपने नजदीकी बुथ पर बच्चों को ले जा कर पोलियों की खुराक जरूर पिलवाये। उन्होने बताया कि पोलियो मुक्त भारत हेतु अतिआवश्यक है कि आमजन अधिक से अधिक भागीदारी निभाते हुए इस राष्ट्रीय पर्व के मौके अभियान को सफल बनाने में अपना सकारात्मक सहयोग दे।
डॉ राघव सिह आरसीएचओ ने बताया कि बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए जिले में 11 खण्डो में कुल 1854 बुथ होंगे, इन बुथों पर 4396 वैक्सीनेटर नियुक्त किये गये है तथा इनके कार्य पर्यवेक्षण हेतु 200 सुपरवाईजर लगाये गये है।
अभियान की सफलता के लिए उच्च जोखिम वाले क्षैत्र ईंट भट्टा, कच्ची बस्ती, निर्माण साईट हेतु 52 ट्रांजिट बुथ बनाये गये है। इसी प्रकार टोल प्लाजा, रेल्वे स्टेशन, बस स्टंेण्ड पर पोलियो की खुराक हेतु 28 मोबाईल टीमे गठित की गई है जो प्रातः 08.30 बजे से सायं तक घुम-घुम कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायेगी।
बैठक में बीनू देवल, एसडीएम चित्तौडगढ, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ बृजेश, डॉ मुकेश विजयवर्गीय, डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ), डॉ राकेश भटनागर, डीटीओ, विनायक मेहता, डीपीएम, अनिल शर्मा, यूपीएम खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया, जिला डाटा प्रबंधक (आईडीएसपी) बीसीएमओ, शिक्षा, आईसीडीएस, नगर परिषद्, एसजेई, आयुर्वेद विभाग व कट्स, प्रयास के प्रतिनिधि उपस्थित थे।