नीमच। न्यायालय में चल रहे थ्रेशर चोरी के प्रकरण में गवाही बदलने और राजीनामा करने के लिए आरोपी विष्णु महाराज द्वारा पवन उर्फ चैनराम मेघवाल पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पवन के साथ विष्णु महाराज गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है।
इस बात की फरियाद लेकर आज चीताखेड़ा निवासी पवन उर्फ चैनराम पिता मंगल मेघवाल नीमच एसपी कार्यालय पहुंचा। पवन मेघवाल ने एसपी अंकित जायसवाल से विष्णु महाराज के खिलाफ शिकायत की। दरअसल मामला यह है कि 25 जनवरी 2024 को पवन का थ्रेसर चोरी चल गया था। जिसकी रिपोर्ट जीरन थाने पर की गई थी। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विष्णु महाराज और उसके साथियों के पास से थ्रेसर बरामद कर इन्हें गिरफ्तार किया था। फिलहाल आरोपी विष्णु महाराज जमानत पर है। अब वह पवन, उसके पिता और परिवार जनों को धमकाकर 50000 की मांग कर रहा है। आत्महत्या के झूठे केस में फंसाने की बात कह रहा है।
मेघवाल समाज के अध्यक्ष नागेश्वर को भी डरा रहा है। इस पूरे मामले में पवन के परिवार में एसपीएन की जायसवाल से मिलकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। नागेश्वर ने बताया कि हमारे आवेदन पर एसपी अंकित जायसवाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर नंदकिशोर जावरिया, पवन जावरिया, मंगल जावरिया, शेषमल जावरिया, विनोद जावरिया, मुकेश सोलंकी, प्रेमचंद जावरिया आदि मौजूद रहे।