चित्तौड़गढ़। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर। आचार्य तुलसी बहुद्देश्यीय फाउंडेशन के द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्थापक सुनील ढीलीवाल के निर्देशन में शिविर का आयोजन श्री सांवलिया जी चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर में किया गया।
कोर्डिनेटर देव शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 28 महिला पुरुष रक्तदाताओं ने रक्तदान कर रक्तदाता दिवस को मनाया। शिविर में कई रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया और आगे भी रक्तदान करने का संकल्प लिया रक्तदाताओं ने भारी गर्मी में ब्लड बैंक पहुंच रक्तदान किया। शिविर में एम एकेडमी स्कूल के स्टाफ ने रक्तदान किया, जिसमें शेखर कुमावत, सावित्री कुमावत, सांवरिया कुमावत आदि ने रक्तदान किया। बाकी स्टाफ का हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से रक्तदान नहीं हो पाया शिविर में ओमप्रकाश एवं सुनीता डुमरा ने जोड़े से रक्तदान किया। इनके अलावा रक्तदाता भारत, प्रकाश, मनोहर सिंह, मुकेश जाट, पुष्कर शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, रतन सिंह चौहान, नाथू लाल, गोपाल पुरबिया ,नारायण, अमित,नीरज शर्मा, विजेंद्र पुरबिया, फरदीन खान, शंकर चरण, कालू चरण लाल, मुरली, हेमराज, सतीश, वरुण, गोपाल , दीपेश शर्मा, पुष्कर शर्मा आदि ने रक्तदान किया। शिविर में टीम से सुरेंद्र ट्रेलर संजय जैन ललित टहल्यानी कुंदन गुर्जर अनामिका चौहान मुकेश शर्मा आदि कोऑर्डिनेटर ने अपनी सेवाएं दी।