खनियाधाना। विद्यालयो में नवीन शिक्षा सत्र के शुरू होते ही प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की कार्यशाला मॉडल स्कूल खनियांधाना में आयोजित की गई। जिसमें नवीन जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार द्वारा संबोधित किया गया। इस कार्यशाला में बीआरसी संजय भदोरिया बीएसी एवं समस्त सीएसी एवं खनियांधाना विकासखंड के समस्त माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान अध्यापक उपस्थित रहे डीपीसी ने बताया यह कार्यशाला भविष्य से मिलो के अंतर्गत क्षेत्रीय विद्यालय में जन् प्रतिनिधि समाज सेवी अधिकारी पत्रकारगण प्रसिद्ध व्यक्ति नागरिक अपनी इच्छा से जाकर बच्चों का उत्साह वर्धन करेंगे एवं बच्चों के बीच अपने अनुभव साझा करेंगे।