BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 6:32 pm
KHABAR : कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में होगा स्टेनो ग्राफर, स्टेनो टाईपिस्ट व सहायक ग्रेड-03 के पद पर नियुक्ति के लिए दस्‍तावेजों का सत्‍यापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल द्वारा आयोजित समूह 4 संयुक्‍त भर्ती परीक्षा-2023 के अंतर्गत स्टेनो ग्राफर, स्टेनो टाईपिस्ट एवं सहायक ग्रेड-03 पदों के लिए प्राप्‍त मेरिट चयन सूची अनुसार कलेक्टर कार्यालय, जिला नीमच के अन्‍तर्गत स्टेनोग्राफर,स्टेनोटाईपिस्ट,सहायक ग्रेड-03 के रिक्‍त पदों पर नियुक्‍ति हेतु चयनित अभर्थियों के नियुक्ति से पूर्व शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों का परीक्षण/जांच की जाना  है। 

कलेक्‍टर कार्यालय नीमच द्वारा संबंधित चयनित अभ्‍यर्थियों का मूल दस्तावेजों के साथ राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित दो प्रति सहित 27 जून 2024 को दोपहर 11 बजे कलेक्टोरेट नीमच के सभाकक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए सूचित किया है। अभ्‍यर्थियों कापीईबी परीक्षा का एडमिट कार्ड एवं परीक्षा परिणाम की प्रति, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री उत्तीर्ण अंकसूची एवं अन्य उच्च शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची (यदि हो तो) स्टेनोग्राफर का प्रमाण पत्र। ( स्टेनोग्राफर के लिए) ,स्टेनो टाईपिस्ट का प्रमाण पत्र। (स्टेनो टाईपिस्ट के लिए), कम्प्यूटर दक्षता प्रमाण-पत्र (सीपीसीटीस्कोरकार्ड),शासन द्वारा मान्यता प्राप्‍त वि.वि./संस्था से एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा परीक्षा अंकसूची/प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र। (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी का),मूल निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण-पत्र, जिला मेडिकल बोर्ड का फिटनेस प्रमाण-पत्र,  चरित्र सत्यापन हेतु भरा हुआ फोटो सहित आवेदन पत्र, आई डी. प्रुफ हेतु दस्तावेज (आधारकार्ड/ वोटर आईडी/ड्रायविंग लायसेंस) की छायाप्रति,अभ्यार्थी के दो पासपोर्ट साईज फोटो अभ्यार्थी की वैवाहिक स्थिति-विवाह का दिनांक एवं जीवित बच्चों की संख्या एवं उनकी जन्म दिनांक की जानकारी (सादे कागज पर) , मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र  अन्य प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) के साथ उपस्थित होने के लिये पंजीकृत डाक से सूचित किया गया है। नियत दिनांक एवं समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में यह मानते हुए कि वे इस नियुक्ति हेतु इच्छुक नहीं है। पीईबी से प्राप्त प्रतिक्षा सूची से अन्य अभ्यर्थी की नियुक्ति की कार्यवाही की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE