BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 8:18 pm
KHABAR : जिले की समस्त शालाओं में 18 जून 2024 को प्रवेशोत्सव आयोजित करने के लिए डीपीसी ने ली बैठक, आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले की समस्त शासकीय शालाओं में प्रवेश उत्सव मनाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। प्रवेश उत्सव 18 जून से 20 जून की अवधि में कलेक्टर दिनेश जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरुप्रसाद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मनाया जाएगा। प्रवेश उत्सव के पूर्व दिनांक 15 जून को शिक्षकों के द्वारा गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नव प्रवेशी एवं शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ने हेतु प्रेरित किया जाएगा । इस अवसर पर शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों को पीले चावल देकर प्रवेश उत्सव के दिन शाला में उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। प्रवेश उत्सव के पूर्व समस्त शालाओं में रंग रोगन शाला की साफ सफाई, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री के द्वारा तोरण द्वार आदि तैयार कर शाला को आकर्षक एवं सुंदर बनाया जाएगा। 

18 जून को प्रवेश उत्सव के दौरान माननीय सांसद/विधायक एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा किसी एक शाला में सहभागिता कर शाला में प्रवेशीत छात्रों एवं अभिभावको का कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा । शिक्षकों के द्वारा प्रवेश उत्सव के दिन छात्रों की नामांकन सम्बंधित समस्त कार्य भी पूर्ण किया जाएगा । माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ समस्त प्रवेशित छात्रो एवं पालकों का विशेष भोजन का आयोजन किया जाएगा । विधालय में एक छात्र के द्वारा पोधा रोपण किया जावेगा।

दिनांक 19 जून को समस्त शालाओं में शाला प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा । बैठक में किए जाने वाले वर्ष भर किये जाने वाले कार्यों एवं शिक्षा योजना की कार्य योजना तैयार की जावेगी। राज्य शासन की ओर से प्राप्त अभिभावकों को संबोधित “संबोधन पत्र” का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक का भी वितरण किया जाएगा। साथी बच्चों को पेंसिल उपलब्ध कराई जाएगी। 
20 जून को सभी ष्शालाओं में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमे स्थानीय स्तर से प्रसिद्ध व प्रभावशाली नागरिक, उद्योगपति या विकसित किसान अथवा विशिष्ट नागरिको को आमंत्रित किया जाएगा। जिले में पदस्थ प्रशासकीय अधिकारियों के द्वारा भविष्य से भेंट कार्यक्रम में आवंटित शालाओं में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य कराया जाएगा । 
22 जून को प्रत्येक शाला में पर्यावरण विषय को लेकर बालसभा का आयोजन किया जाएगा । जिसमें चित्रकला, रंगोली, भाषण, गायन आदि का आयोजन किया जाएगा । उपरोक्त समस्त गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु आज जिले के समस्त जनशिक्षक, बीएसी, बीआरसी एवं एपीसी की बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नीमच में डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक किरण आंजना द्वारा की जाकर संबंधितो को निर्देशित किया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE