खरगोन। कसरावद थाना प्रभारी ने मटन एवं मांस मछली वालों की ली बैठक जिसमें व्यापारियों को थाना प्रभारी मंसाराम रोमडे़ ने हिदायत दी और कहा खुले में कोई भी मांस मछली ना बेचे और वेस्टेज मटेरियल कचरा गाड़ी में डालें खुला ना छोड़े जिससे जानवर इधर-उधर ले जाकर फेंकते हैं नगर वासियों को इससे तकलीफ होती है इस चीज का विशेष ध्यान रखें और वहां पर ऐसी चीज लगा दे जिससे अंदर का बाहर ना दिख सके सभी व्यापारियों ने इस बात पर अमल करने को भी कहा थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया शासन के निर्देशानुसार दुकानदारों को समझाया गया है इससे लोगों को और असुविधा न हो ऐसा काम करें और वहां की गंदगी बाहर ना आए खराब मटेरियल कचरा गाड़ी में ही डालें।