दतिया। खबर मध्य प्रदेश के दतिया शहर के वार्ड क्रमांक 36 रामनगर कॉलोनी सर्वाेदय स्कूल के पीछे वाली मोहल्ले से है जहां हम रास्ते पर दबंग द्वारा भवन निर्माण किया जा रहा है।
भवन निर्माण को लेकर मोहल्ले वासियों ने मुख्यमंत्री, दतिया कलेक्टर से लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को शिकायती आवेदन देकर समस्या के निदान के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं हुई कोई सुनवाई।
मीडिया से चर्चा करते हुए मोहल्ला वासियों ने बताया की दतिया के मौसम खान एवं बोनू पेंटर के द्वारा अवैध रूप से दबंगई कर शासकीय रास्ते पर भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका विरोध किया तो मोहल्ले वासियों को दी झूठे केस में फंसे एवं जान से मारने की धमकी मीडिया से चर्चा करने के दौरान ऐसा कहना रहा मोहल्ले वासियों का!
हालांकि मामला प्रशासन के संज्ञान में है क्या निर्णय निकलता है देखने वाली बात होगी लेकिन मोहल्ले वासियों की माने तो उन्हें आने जाने मे उठानी पड़ रही है काफी परेशानी।