BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 10:53 am
BIG NEWS : सीएम आज करेंगे 179 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, जल गंगा संवर्धन अभियान में सागरताल पर करेंगे श्रमदान, नए स्टेडियम का उद्घाटन, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार (15 जून) को ग्वालियर आ रहे हैं। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत शहर के ऐतिहासिक सागरताल के सौंदर्यीकरण व जीर्णाेद्धार कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान कर लोगों को जल संरचनाएं सहेजने के लिये प्रेरित करेंगे। साथ ही यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे।


शहर में 45 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से मूर्तरूप लेने जा रहे अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर सहित लगभग 179 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शंकरपुर स्थित नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के उदघाटन व नामकरण एवं स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर होने जा रही एमपीएल-2024 मध्यप्रदेश लीगदृसिंधिया कप के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


शाम 4.30 बजे ग्वालियर आएंगे सीएम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 15 जून को अपरान्ह लगभग 4.30 बजे राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर सागरताल पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान करेंगे। साथ ही विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। सागरताल के समीप स्थित रेन वाटर हार्वेस्टिंग के एक मॉडल का अवलोकन भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहर में इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सायंकाल लगभग 6.30 बजे विमानतल पहुंचकर वायुमार्ग द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।


नए स्टेडियम का उदघाटन, नामकरण व एमपीएल का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके बाद शंकरपुर के समीप स्थित नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उदघाटन व नामकरण एवं स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने जा रही एमपीएल-2024 मध्यप्रदेश लीग सिंधिया कप के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचेंगे। ज्ञात हो एमपीसीए द्वारा लगभग 210 करोड़ रूपए की लागत से शंकरपुर के समीप अंतराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है। इस स्टेडियम का नामकरण केन्द्रीय मंत्री स्व. श्रीमंत माधवराव सिंधिया के नाम से होने जा रहा है।


इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जून को ग्वालियर प्रवास के दौरान सागरताल पर कार्यक्रम के माध्यम से जिले को लगभग 179 करोड़ रूपए लागत की सौगातें देंगे। इनमें गोला का मंदिर के समीप 45 करोड़ 68 लाख लागत का अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर व बिलौआ में लगभग 52 लाख की लागत से बनने जा रहा 132 केव्ही का विद्युत उप केन्द्र का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा 9 करोड़ से अधिक लागत से बनने जा रहे ग्वालियर में विधि कॉलेज भवन, 9 करोड़ से अधिक लागत की खुरैरी, बिजौली, गुंधारा, गुहीसर मार्ग पर स्थित बेसली नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण व पौने आठ करोड़ रूपए लागत के नगर निगम के फायर स्टेशन का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। साथ ही 9 करोड़ रूपए लागत से जीवाजी विश्वविद्यालय में बनाए गए एक हजार सीटर स्व. अध्ययन केन्द्र, 7 करोड़ रूपए लागत से जेएएच में बनकर तैयार हुए टरसरी कैंसर केयर यूनिट भवन व रेडीमेंट गारमेंट पार्क परिसर में 12 करोड़ रूपए लागत का डेनीसन फैशन इंडिया प्रा. लि. की इकाई तथा आधा दर्जन अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE