BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 11:04 am
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका ने शंभू व्‍यायामशाला घाट व एकता कॉलोनी पुलिया पर की सफाई, नपाध्यक्ष, प्रभारी सीएमओ व स्वास्थ्य सभापति ने भी किया श्रमदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक जलस्त्रोंतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु संचालित जलगंगा संवर्द्धन अभियान के तहत नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएमओ चंद्रसिंह धार्वे (डिप्‍टी कलेक्‍टर) के नेतृत्‍व में जनसहयोग से जारी विभिन्‍न गतिविधियों के तहत 14 जून शुक्रवार को प्रात 7 से 9 बजे तक शंभू व्‍यायामशाला घाट एवं एकता कॉलोनी पुलिया के यहां सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नपाध्‍यक्ष चौपड़ा, प्रभारी सीएमओ धार्वे व स्‍वास्‍थ्‍य सभापति धर्मेश पुरोहित के साथ ही संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ, शंभू व्‍यायामशाला समिति के साथ ही अन्‍य स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के सदस्‍यों, पर्यावरणप्रेमी नागरिकों व नपा अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए इस अभियान को महाअभियान का स्‍वरूप दिया। अभियान के तहत जहां शंभू व्‍यायामशाला घाट के यहां सफाई कर घाट को स्‍वच्‍छता प्रदान की गई वहीं एकता कॉलोनी पुलिया के यहां जेसीबी व नपा के सफाई अमले की मदद से 50 ट्राली से अधिक कचरा निकाला गया। इस दौरान शंभू व्‍यायामशाला समिति के सदस्‍यों- महेश गर्ग, जितेन्‍द्र सोनी व दीपक गर्ग आदि ने शंभू व्‍यायामशला घाट की सफाई हेतु चौपड़ा, धार्वे व पुरोहित के साथ ही सभी श्रमदानियों का टुपटटा पहनाकर अभिनंदन भी किया।

कचरे का पहाड़ हुआ गायब- अभियान के दौरान शंभू व्‍यायामशाला घाट के सामने, एकता कॉलोनी पुलिया वाले नाले के किनारे कचरे का पहाड़रूपी जो विशालकाय ढेर नजर आ रहा था उसे भी जेसीबी व नपा के सफाई अमले ने साफ कर 50 ट्राली से अधिक कचरा निकालकर ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया। साथ ही एकता कॉलोनी पुलिया के मुहाने पर जमा कचरा भी सफाई गेंग प्रभारी अविनाश घेंघट की उपस्थिति में नपाकर्मियों ने बाहर निकालकर ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया।

चौपड़ा ने दिए नालों से निकला कचरा शीघ्र उठाने के निर्देश- अभियान के दौरान नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी घनश्‍याम नागदा को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान जहां भी पुलिया, नालों, कुओं व अन्‍य स्‍थानों पर सफाई अभियान चलाया गया है वहां से निकला कचरा व गाद आदि को ज्‍यादा से ज्‍यादा संसाधन लगाकर उठवाएं और यह कार्य 2-3 दिन में ही पूर्ण करें।

इन्‍होंने भी निभाई भागीदारी- शुक्रवार को वृहद स्‍तर पर चले सफाई अभियान में संकल्‍प पर्यावरण मित्र संस्‍था के नवीन कुमार अग्रवाल, किशोर बागड़ी, डॉ. राकेश वर्मा, दुलीचंद कनेरिया, डॉ. एच.एन. गुप्‍त, रमेश मोरे, दीपक वर्मा, शंभू व्‍यायामशाला समिति के सचिव जितेन्‍द्र सोनी, कोषाध्‍यक्ष महेश गर्ग, उपाध्‍यक्ष राजेश शर्मा, छांगाछंग पहलवान, सुरज पहलवान, दर्शन यादव तथा राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ सेवा भारती के तेजू व्‍यास, प्रकाश जटिया, पप्‍पू यादव के साथ ही समाजसेवी गौरव चौपड़ा, नपा कार्यालय अधीक्षक कन्‍हैयालाल शर्मा, राजस्‍व अधिकारी टेकचंद बुनकर, सहायक यंत्री अभिलाषा चौरसिया, स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी घनश्‍याम नागदा, स्‍वच्‍छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज, अशोक अहीर, दिनेश टांक, भेरूलाल अहीर, जलकर विभाग के सुरेश पंवार, राजेश पप्‍पू मंगल, दिनेश बैंस, शुभम उपाध्‍याय, गोपाल बैरागी सहित अनेक पर्यावरणप्रेमियों ने भी सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE