मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गांधीसागर 1 समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को जल गुणवत्ता परीक्षण हेतु एफटीके के माध्यम से जल की गुणवत्ता परीक्षण करना सिखाया गया । पर्यावरण बचाने हेतु सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा जल स्रोतों को संरक्षित एवं संवर्धन करने का कार्य करना चाहिए जिससे हम हमारी भावी पीढ़ी को जीवन जीने की कार्यशैली सिखा सकें और हमारे पशु-पक्षी भी सुरक्षित रह सकें । हम सभी को वृक्ष लगाने का कार्य करना चाहिए किंतु पौधा रोपण वही करें जहां पानी हो, इससे हमारा पानी भी बचेगा और हमारे वृक्ष भी बड़े होंगे इसलिए पौधा रोपण स्थान और जगह देखकर ही करें। प्रकृति की रक्षा, पर्यावरण के संरक्षण हेतु सभी को शपथ दिलवाई गई।