BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 12:14 pm
KHABAR : सागर में निजी स्कूलों की खामियों का निरीक्षण किया, जिले के एक दर्जन निजी स्कूलों का जायजा लिया, विद्यार्थियों की सुविधाओं को जांचा, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। शासन के निर्देश पर सागर जिले में निजी स्कूलों का निरीक्षण कर प्रशासन की टीमें जांच कर रही हैं। निजी स्कूलों की जांच 26 बिंदुओं पर की जा रही है। शुक्रवार को बीना एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ इंटरनेशनल स्कूल बीना, डिजिटल माइंड्स पब्लिक स्कूल, देव मॉडल पब्लिक स्कूल बीना समेत अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल में विद्यार्थियों को दी जाने वाली व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही क्लास रूम व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। अनुविभागीय अधिकारी मुनव्वर खान ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त परियोजना अधिकारी अभय श्रीवास्तव के साथ केसली की सद्भावना पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। सागर एसडीएम विजय डेहरिया ने अपने दल के साथ सागर ग्रामीण क्षेत्र के निजी विद्यालयों जिसमें अभ्युदय पब्लिक स्कूल मकरोनिया का निरीक्षण किया। इसी प्रकार राहतगढ़ एसडीएम ने सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया।


एसडीएम रहली गोविंद दुबे ने तहसीलदार ऋषि गौतम विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिंदू नाथ तिवारी के साथ गढ़ाकोटा के निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया। एसडीएम मालथोन रविश श्रीवास्तव ने टीम के साथ मां सरस्वती ज्ञान मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्कूलों में खामियां मिली हैं। प्रशासन के अनुसार निजी विद्यालयों के संबंध में यदि कोई व्यक्ति व छात्र -छात्राएं या अभिभावक किसी प्रकार की जानकारी देना चाहता है तो वह जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से दे सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और उस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE