मंदसौर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले के किसानों को खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए डीएपी के स्थाान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। फसलों के लिए मुख्यतरू नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश पोषक तत्व आवश्यक होते है। डीएपी की तुलना में एनपीके अच्छा उर्वरक होता है, क्योंकि इसमें पोटाश की मात्रा का भी समावेश होता है । अतरू कृषक भाईयों से अनुरोध है, कि खरीफ में डीएपी उपलब्धत नही होने पर उसके स्थान पर एनपीके का उपयोग करें।