BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 12:58 pm
KHABAR : नपा अध्यक्ष की चौखट तक पहुंची पानी की मांग, शहर में पानी को लेकर नहीं थम रहा हाहाकार, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। शहर में नीर की पीर जारी है। हालात यह हैं कि लोग दिन-रात पानी को पाने जूझ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पानी उपलब्ध कराने में प्रशासन नाकामयाब साबित हो रहा है। हर रोज जनता सड़क पर उतर कर पानी की मांग कर रही है। आज भी तीसरे दिन कुछ लोग एकजुट होकर पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष के घर पहुंचे। लेकिन उन्हें पहले इन्तजार करना पड़ा, बाद में उन्हें महज आश्वासन मिला है।


नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के घर पानी की मांग को लेकर पहुंची महिला ने बताया कि पीएचक्यू लाइन ने अधिकतर कर्मचारी वर्ग रहता है। इसके बावजूद कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं की है। जबकि कालोनी से सटे अन्य क्षेत्र में तीन दिन में पानी उपलब्ध हो रहा है। पानी के आभाव में घर चलाना मुश्किल हो गया है। पिछले कई दिनों से खरीदकर पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ लोग भी नपा अध्यक्ष के घर पानी की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से घरों में पानी नहीं पहुंचा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE