देवास। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रकृति को हरा-भरा बनाने के लिए प्रदेश भर में ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज देवास के बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर संत रावतपुरा सरकार के सानिध्य में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान पहाड़ी पर कई प्रकार के पौधे रोपे गए।इस अवसर देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, विधायक मनोज चौधरी, डॉ. राजेश सोनकर, मुरली भंवरा, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया और महाराज विक्रम सिंह पवार , जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवी जैन, महापोर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संस्था के सदस्य, स्कूली विधार्थी, जनप्रतिनिधि और शहरवासी शामिल हुए।विधायक गायत्री राजीव पवार ने बताया कि महाराज संत श्री रावतपुरा सरकार मैं हमेशा पर्यावरण के लिए कार्य किया है उन्होंने उनके आश्रम में भी कई पौधे लगाए हैं।उनका धार्मिक अनुष्ठान देवास शहर में चल रहा है उनकी इच्छा थी के बड़े स्तर पर पौधारोपण होना चाहिए। ऐसा ही माननीय मोदी जी के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। दोनों कार्यक्रमों को जोड़कर हमने आज गुरुदेव रावतपुरा सरकार के सानिध्य में सामाजिक कार्यकर्ता स्कूल के बच्चे सहित जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में 5100 पोधे लगाने का कार्यक्रम संपन्न किया है।