शामगढ़। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत पुलिस थाना शामगढ़ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के साथ नशामुक्ति जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, शिव हनुमान मंदिर एवं थाना चौराहा होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में करीब 500 छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लिए छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक किया।
समापन अवसर पर थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता और सहभागिता से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।