रतलाम। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए।
कलेक्टर सिंह ने पौधारोपण स्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को परिसर को व्यवस्थित रूप से विकसित कर आकर्षक गार्डन का स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित साफ-सफाई, पौधों के संरक्षण एवं उनके समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उद्यानिकी विभाग के सहयोग से स्थल के सौंदर्यीकरण एवं पौधों की देखभाल के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
अभियान के तहत कलेक्टर परिसर में लगभग 100 छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए, जिनमें बादाम, शीशम, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।