सेगांव। निमाड़ में सहित देशभर में रक्षाबंधन पर्व बड़ी ही धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन के पहले रविवार को निमाड़ में वीरपोस पर्व के रूप में मनाया जाता है इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाता है और बहन को रक्षाबंधन का न्योता आमंत्रण देता है। भाई अपने घर से बहन के लिए सवा किलो गेंहू,ब्लाउज का कपड़ा, नारियल की वाटकी, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी, लिपस्टिक, नेलपॉलिश, नाड़ा, गुड़-मिठाई लेकर बहन के घर जाकर बहन के हाथों से तिलक लगाकर भोजन कर बहन को रक्षाबंधन पर घर आने का न्योता आमंत्रण देता है। निमाड़ में रविवार को पर्व धूमधाम से मनाया गया।