BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2024, 11:09 am
KHABAR : सीएम राइज स्कूल में बाल केबिनेट के सदस्यों को समारोह पूर्वक दिलाई शपथ, विधायक परिहार ने कहा- विद्यार्थी जीवन से ही लोकतंत्र का पाठ पढ़कर नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेगी बेटियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीएम राइज विद्यालय की बालिकाए  विद्यार्थी जीवन से ही लोकतंत्र का पाठ पढ़  कर नेतृत्व कौशल क्षमता का विकास करना सीख रही है रही है,धीर और वीर व्यक्ति ही इतिहास का लिखते हैं। उक्त विचार विधायक दिलीप सिंह परिहार ने  सीएम राइज विद्यालय  नीमच कैंट के सत्र 2024-25 में नव गठित बाल केबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए। सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा  माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था प्राचार्य के. एस. जैन और उप प्राचार्य  महेश शर्मा ने अतिथि द्वय विधायक दिलीप सिंह परिहार और जाजू कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी के अध्यक्ष विजय बाफना का स्वागत पुष्प गुच्छ और पौधा भेंट कर किया। परिहार  ने अपने उदबोधन में अवगत कराया कि देश और प्रदेश की सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से  दो वर्षों पूर्व सर्व सुविधा युक्त सीएम राइज विद्यालयो की स्थापना की। इन स्कूलों में बच्चों के लिए निःशुल्क बस सुविधा भी शुरू की गई है। शीघ्र ही सीएम राइज विद्यालय का विशाल सर्व सुविधा युक्त  नवीन भवन बनेगा। जनभागीदारी अध्यक्ष विजय बाफना ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आव्हान किया कि वे मन लगा कर अध्ययन करें और अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए कठिन परिश्रम करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। प्रारंभ में संस्था प्राचार्य के एस जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस विद्यालय में सभी शिक्षक टीम भावना से कार्य करते हुए विद्यार्थियों के हित में अपना बेहतर योगदान दे रहे हैं। 

जैन ने आश्वस्त किया कि सभी कक्षाओ में सभी विद्यार्थियों का बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विद्यालय की नन्ही-नन्ही बालिकाओं ने शिक्षिका अर्चना सक्सेना और शालीन सातपुते  के मार्गदर्शन में सुंदर, मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया,बालिकाओं ने  प्रभावी सांस्कृतिक कार्यक्रम,समूह नृत्य ष्विजयी भवष् गीत पर शानदार आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रशासन ने  एक नवाचार करते हुए सत्र 2024-25 के प्रारम्भ में ही कक्षा 1 से 12 तक की  प्रत्येक कक्षा से  एक उत्कृष्ट विद्यार्थी का चयन ,माह में उसकी नियमित शत प्रतिशत उपस्थिति, अनुशासन, मासिक टेस्ट में अव्वल,खेल एवं अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय सहभागिता, यूनिफॉर्म पहन कर आने इत्यादि पर प्रदर्शन के आधार पर  सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का चयन किया गया,ऐसे विद्यार्थी को ष्माह का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी ष् घोषित कर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी ने विद्यालय में पौधरोपण  किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सोनम शर्मा और अंत में आभार उप प्राचार्य महेश शर्मा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE