BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2024, 11:23 am
KHABAR : सर्व स्वर्णकार समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन का हुआ, 500 युवक-युवतियों ने दिया सम्मेलन में परिचय, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। मप्र मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज प्रांतीय संगठन एवं मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज देवास के संयुक्त तत्वाधान में माँ तुलजा-माँ चामुण्डा की नगरी में स्थित इंदौर रोड़ स्थित अर्गस गार्डन में सर्व स्वर्णकार समाज के युवक युवती का परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम परिचय सम्मेलन की शुरूआत स्वर्णकार समाज देवास अध्यक्ष मनोहर सोनी, सचिव ऋषि सोनी,संवरक्षक राधेश्याम सोनी, युवा अध्यक्ष सचिन सोनी, सचिव गौरव सोनी, महिला मंडल अध्यक्ष राज्यश्री सोनी, सचिव डिम्पल सोनी द्वारा महाराज अजमीढ़ जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।सर्व स्वर्णकार समाज के इस परिचय सम्मेलन में करीब 10 हजार सर्व स्वर्णकार बंधुओं ओर मातृ-शक्तियों की उपस्थिति रही। करीबन 800 युवक-युवती का आनलाइन तथा पंजीयन फार्म भरकर भी रजिस्ट्रेशन हुआ। सम्मेलन में करीब 500 से अधिक युवक-युवती ने मंच पर जाकर अपना बेझिझक परिचय दिया।आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु अमलतास अस्पताल की टीम सहित ऑनलाईन कुण्डली मिलान की भी व्यवस्था की गई थी। परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए परिजनों के साथ युवक-युवतियों के ठहरने के साथ चाय, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था निरूशुल्क आयोजन समिति द्वारा रखी गई।मैड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के इस परिचय सम्मेलन के कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सौनी, देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल सहित मध्यप्रदेश,राजस्थान, गुजरात,महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश सहित भारतवर्ष के अन्य प्रदेशों से व देश के बाहर नेपाल से भी स्वर्णकार पदाधिकारी व समाजजनों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE