मुरैना। मुरैना कृषि उपज मंडी में आज 27 करोड़ के कार्यों का भूमिपुजन और शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हमारे लिये यह सौभाग्य की बात है ,कि कृषि उपज मंडी प्रांगण में कृषि मंत्री के सहयोग से 27 करोड़ रूपये की लागत से विशाल कृषक सभागार के साथ ही अन्य सुविधायें किसानों को सुविधायें उपलब्ध होंगी।
मुरैना कृषि उपज मंडी प्रांगण में 27 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास,भूमिपूजन कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने कहा की कृषि उपज मंडी को अत्याधुनिक बनाने के लिए 27 करोड़ की लागत से कृषक सभागार सहित अन्य कार्य कराए जाएगें। इन कार्यों का आज शिलान्यास, भूमिपूजन किया जा रहा है।आगामी पांच बरसों में मुरैना के साथ ही मप्र की सभी मंडियों की दशा को बदलने के लिए कार्य किए जाएगें।
कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने कहा कि फसल बेचने के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों को ठहरने के लिए रेस्ट हाऊस, बेहतर सीसी सडक़ें, पेयजल, शौचालय, बैंक, हॉस्पीटल की सुविधाएं मंडी प्रांगण में ही उपलब्ध कराई जाएगीं। उन्होंने कहा कि हमारा किसान खुशहाल होगा तो उद्योग-धंधे भी सफल होंगे और देश विकास करेगा।
कार्यक्रम में मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान पुत्र होकर गांव से ताल्लुक रखने के कारण कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना किसानों के दुरूख-दर्द से वाकिफ है।उन्होंने किसानों की तकलीफों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर की कृषि उपज मंडियों को आधुनिक बनाने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरूआत मुरैना जिले से होने जा रही है।नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा केसीसी की राशि को बढ़ाकर 20 लाख किए जाने, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान नई तकनीक से खेती करेंगे तो उनके लिए कृषि लाभ का धंधा साबित होगी।नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जिले के नूराबाद में इजरायली पद्धति से किसानों को उद्यानिकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त से मुरैना मंडी में धान की फसल की एमएसपी पर खरीदी शुरू होगी। कार्यक्रम को सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता ने भी संबोधित किया।