BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 12:39 pm
KHABAR : एमपी के डॉक्टर्स की सुरक्षा पर सुनवाई अब 27 को, चिकित्सक संगठनों ने मांगा समय, हाईकोर्ट ने की डॉक्टर्स की तारीफ, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा से जुड़े मामले की सुनवाई अब 27 अगस्त को होगी। कोर्ट ने कहा है कि हम चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। बता दें आज सुप्रीम कोर्ट में डॉक्टर्स की सुरक्षा और बंगाल चिकित्सक रेप मामले में सुनवाई होनी है।


आज सुनवाई के दौरान एमपी हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और विनय सराफ की बैंच ने चिकित्सकों के हड़ताल वापस लेने के फैसले की तारीफ की। इस दौरान डॉक्टर्स के अधिवक्ता ने कहा कि चिकित्सक संगठन सुरक्षा संबंधी सुझाव देने के लिए थोड़ा वक्त चाहते हैं।


याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक पांडे ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर रहा। कोर्ट ने कहा कि अगर डॉक्टरों की वह मांग जो की स्टेट लेवल की है, और उस पर सुनवाई अगर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो पाती है तो बची हुई मांगों को लेकर डॉक्टर अपनी बात 27 अगस्त को रख सकते हैं। हम उनकी बातें सुनेंगे।


शनिवार को लगाई थी फटकार
शनिवार को हाईकोर्ट की फटकार के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी। लेकिन, डॉक्टर्स ने ड्यूटी के दौरान उनकी सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने गुहार लगाई थी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा था कि पहले हड़ताल समाप्त करें। इस मुद्दे पर 20 अगस्त को सुनवाई करेंगे।


17 अगस्त को हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच के समक्ष उपस्थित होकर जूनियर डॉक्टर के वकील महेंद्र पटेरिया ने बताया था कि देश में लगातार डॉक्टरों पर हमले हो रहे है। अस्पताल में भी डॉक्टर अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है। डाक्टर खास तौर पर लेडी डॉक्टर को अस्पतालों में ड्यूटी के दौरान ज्यादा खतरा बना रहता है।


फैसले के दूरगामी नतीजे होंगे
दरअसल, कुछ दिन पहले कोलकाता में हुई घटना के बाद देशभर में डॉक्टरों में रोष था। कई राज्यों के डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हड़ताल कर दी। लगातार मरीजों के परेशान होने पर नरसिंहपुर निवासी की याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई थी। भारतीय सैन्य अकादमी अध्यक्ष डॉ. अवजित विश्नोई ने बताया कि 17 अगस्त को हाईकोर्ट ने हम डॉक्टरों की बात सुनी। आज कोर्ट जो भी निर्देश या फैसला देगा वह दूरगामी परिणाम तय करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE