निम्बाहेड़ा। नगर पालिका के कासोद क्षेत्र में स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से गैस रिसाव को रोकने के लिए हिंदुस्तान जिंक से विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है। एसडीएम विकास पंचौली ने बताया कि गैस रिसाव के चलते एतिहातन आस पास के क्षेत्र को खाली करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गैस रिसाव के कारण प्रातः से ही मौके पर कार्य कर रहे नगर पालिका के 2-3 कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से प्रारम्भिक जांच के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जिनका स्वास्थ्य ठीक है। एसडीएम ने अफवाहों पर ध्यान नही देने का आग्रह करते हुए कहा है कि प्रशासन पूर्णतः इसे रोकने के लिए प्रयास कर रहा है।