BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 2:37 pm
KHABAR : नगरपालिका अध्यक्ष को हटाने की राजनीति, खुलकर सामने आएं असंतुष्ट पार्षद और पार्षद पति, अविश्वास प्रस्ताव सम्मेलन बुलाने की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

नर्मदापुरम। दो साल पहले नगरपालिका अध्यक्ष बनी नीतू महेंद्र यादव को हटाने के लिए 20दिनों से चल रही राजनीति मंगलवार को खुलकर सामने आई। असंतुष्ट पार्षद और पार्षद पतियों ने नगर पालिका दफ्तर पहुंचकर अध्यक्ष नीति यादव को हटाने के लिए पत्र सौंपा। असंतुष्ट पार्षदों के खुलकर सामने आकर अविश्वास प्रस्ताव का सम्मेलन बुलाने की मांग करने से शहर की राजनीति सरगर्मी तेज हुई। अध्यक्ष को हटाने उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पार्षद राहुल गौर, संतोष उपाध्याय, कांग्रेस पार्षद अनोखी राजोरिया पार्षद और भाजपा पार्षद पतियों ने आवेदन दिया। पार्षद कुछ देर बाद सभी कलेक्टर दफ्तर भी पत्र लेकर पहुंचे। कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर को सौंपा। पत्र पर 33में से 21पार्षदों के हस्ताक्षर, नाम और पद की सील लगी है।


पत्र में उल्लेख किया कि सभी पार्षदों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष को अपना मत देकर निर्वाचित किया था। विगत दो वर्षों की इनको कार्यशैली से हम सभी पार्षद असन्तुष्ट है एवं आमजन भी इनकी कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है।


अतः हम सभी पार्षद एकमत होकर नगरपालिका अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव पेश कर रहे हैं। निवेदन है कि शीघ्र नगरपालिका अधिनियम के कार्रवाई करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव करने का सम्मेलन आयोजित करें।


8 अगस्त को परिषद का सम्मेलन बुलाने सौंपा था पत्र
नगर पालिका परिषद का सम्मेलन लंबे समय से नहीं हो पाया है। जिससे शहर के वार्डों में विकास कार्य रुके पड़े है। परिषद का सम्मेलन आयोजित करने की मांग को लेकर पिछले दिनों 8अगस्त को एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा था।


उससे पहले 18पार्षद और उनके पतियों ने तवा डैम स्थित रिसॉर्ट में पार्टी की थी। सूत्र बताते है कि इसी पार्टी में अध्यक्ष हटाने की मांग की राजनीति शुरू हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE