BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 3:24 pm
BIG NEWS : एक मिस कॉल से बीजेपी में शामिल हो जाएंगे आपरू क्रिमिनल रिकॉर्ड वालों को पार्टी में नहीं मिलेगी जगह, पीएम मोदी बनेंगे भाजपा के पहले मेंबर, जानिए वीडी शर्मा ने क्या कहा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। 1 सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। बाजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष टक् शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा  क्रिमिनल रिकॉर्ड वालों को पार्टी में जगह नहीं मिलेगी। साथ ही बताया कि मिस कॉल से भी बीजेपी की सदस्यता दी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।


एमपी की कार्यशाला 21 अगस्त को भोपाल में 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि एमपी की कार्यशाला 21 अगस्त को भोपाल में होगी। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला से प्रदेश में संगठन पर्व शुरू होगा। सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रभारी, महासचिव, मीडिया टीम, मोर्चा प्रभारी, अध्यक्ष, मेयर, पार्षद, प्रदेश की सदस्यता टोली और जिले की सदस्यता टोली के मेंबर शामिल होंगे। 31 अगस्त को मप्र के सभी 64 हजार 831 बूथ पर कार्यशाला होगी। 


बीजेपी मिस कॉल से देगी सदस्यता
भाजपा मिस कॉल के जरिए भी सदस्य बना जा सकता है। वीडी शर्मा ने कहा कि कल बुधवार को मिस कॉल नंबर जारी किया जाएगा। वेबसाइट, क्यूआर से भी सदस्यता मिलेगी। 11 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान होगा। 31 अगस्त को देश के सभी 10 लाख बूथों पर और प्रदेश के 64 हजार 871 बूथों पर सदस्यता की कार्यशाला एक साथ होगी। 22, 23, 24 अगस्त को सभी जिलों की कार्यशाला होगी। 25, 26  और 27 को मंडल की कार्यशाला होगी। वहीं 1 सितंबर को पीएम मोदी को सदस्य बनाकर अभियान शुरू होगा। समाज के हर वर्ग को सदस्यता दिलाई जायेगी। स्पोर्ट्स, सामाजिक संस्था, डॉक्टर्स, प्रबुद्धजनों से जुड़े हुए लोगों से लेकर छोटे छोटे काम करने वालों को सदस्यता दिलवाएंगे। 


बीजेपी से निकाले गए लोगों को एक और मौका
बीजेपी से निकाले गए लोगों को पार्टी में शामिल होने का एक और मौका दिया जाएगा। वीडी शर्मा ने कहा कि अनुशासन समिति इसका फैसला लेगी। ऐसे नामों पर भी मंथन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE