BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 4:41 pm
KHABAR : अतिक्रमण की शिकायत को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे लोग, लक्ष्मीपुरा से आए सभी आवेदकों ने समस्या का त्वरित निराकरण करने की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

देवास। लक्ष्मीपुरा के निवासी रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि धर्म स्थल के पास समिति द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण रोड पर किया गया है और गार्डर लगा दी गई है जिससे आवागमन में काफी समस्या आ रही है। मात्र 4 फीट का ही रोड रह गया है ऐसे में भविष्य में काफी समस्या आएगी।


जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।


शासकीय रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाया जाए
जनसुनवाई में ग्राम दुदवास तहसील खातेगांव के ग्रामीणजनों ने शासकीय रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।


आवेदक संतोष बामनिया निवासी ग्राम सन्नौड़ तहसील देवास ने घर के सामने अन्य व्यक्ति द्वारा निर्माण सामग्री डालकर मार्ग अवरूद्ध किया, उसे हटवाने और नाली के पानी के बहाव के फिर प्रारंभ करवाने के संबंध में आवेदन दिया।


सुरेश पिता जगन्नाथ मालवीय निवासी देवास ने बिजली के बिल को कम कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE