गुना। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं कंप्यूटर क्रांति के संवाहक स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने कहा कि जिस तरह राजीव गांधी जी ने कई परेशानियों को परास्त करते हुए देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इस तरह कांग्रेस कार्यकर्ता भी संघर्ष के मुश्किल दौर में पीछे नहीं हटेंगे और राजीव जी के बताएं मार्ग का अनुसरण करते रहेंगे। श्री धाकड में राजीव गांधी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और 21वीं सदी में दुनिया के विकसित देशों के साथ भारत की कदमताल का श्री राजीव गांधी को दिया। इससे पहले बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं जो उन्हें देश पर कुर्बान होने वाले नेता मिले हैं। जिस तरह राजीव जी ने अपनी प्राणों की परवाह करते हुए देश को आतंकवाद मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया इस तरह वर्तमान नेता और कार्यकर्ताओं को भी केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर रहने का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर मेहरबान सिंह धाकड़ जिलाध्यक्ष, विश्वनाथ तिवारी जिला संगठन प्रभारी, हरिशंकर विजयवर्गीय पूर्व प्रदेश महामंत्री,आलोक नायक अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी मोर्चा, प्रमोद रघुवंशी जिलाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, रतिराम धाकड़, जिनेद्र जैन, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रणवीरसिंह सिंह कुशवाह, राजू कोरी अध्यक्ष सेवादल, पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों में राजू जाटव, रईस भाई, तरुण सेन, हाजी हलीम भाई सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।