भोपाल। लायंस क्लब भोपाल संस्कार के वरिष्ठ सदस्य लायन सुभाष चंद्र सक्सेना के पिताश्री की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पंडित खुशी लाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों को खिचड़ी वितरण की गई। इस अवसर पर लायन सुषमा जोशी ने मरीजों के परिजनों के बीच में अपना जन्मदिन भी मनाया और उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग अपना जन्मदिन किसी होटल में पार्टी करके मनाते पर मैं अपना जन्मदिन मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित करके ही मनाती हूं ।
अध्यक्ष लायन दिनेश धीर ने बताया कि हमारे क्लब द्वारा आगे भी इसी प्रकार की गतिविधियां नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी,सचिव लायन रूपक राव द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया,वरिष्ठ सदस्य लायन रेखा सक्सेना, लायन सुयश कुलश्रेष्ठ एवं लॉयन भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे।
बता दें कि अस्पताल में अधिकांश मरीज यहां कई दिनों तक के लिए भर्ती रहते हैं, ऐसे में उनकी देखभाल के लिए नियमित रूप से परिजन आते हैं और वहां आसपास किसी प्रकार के रेस्टोरेंट या खानपान की दुकानों की व्यवस्था न होने के कारण परेशान होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब भोपाल संस्कार व अन्य लायन साथियों के सहयोग से विगत 2 वर्ष से पंडित खुशी लाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में नियमित रूप से दोपहर के समय खिचड़ी वितरण का कार्य किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता लायन भूपेंद्र पटेल की रहती है, इनके द्वारा नियमित रूप से यह कार्य किया जाता है ।