BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 7:15 pm
KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई भारत रत्न, संचार क्रांति के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, पढे़ महबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। भारत रत्न, संचार क्रांति के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की आज 80वी जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर मनाई।


स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर शाम 5 बजे नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की तस्वीर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने पुष्पहार एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुलाल लगाकर उनकी जन्म जयंती मनाई।


इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने बताया कि स्व राजीव गांधी का जन्म आजादी से तीन साल पहले आज ही के दिन 20 अगस्त 1944 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। वे हमारे देश के युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पंचायती राज व्यवस्था लागू करके गांव गांव को राजनीति से जोड़ने का काम किया, साथ ही संचार क्रांति के माध्यम से कम्प्यूटर युग की शुरुआत की। हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए आधुनिक और विकसित भारत के निर्माण के लिए कांग्रेस को मजबूत करना है। वहीं पूर्व जिला सचिव पंकज तिवारी कहा कि स्व राजीव गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान रहा है। उनकी दूरगामी सोच के कारण ही देश में संचार क्रांति का जन्म हुआ और इसीलिए हम राजीव गांधी जी को संचार क्रांति का जनक कहकर बुलाते हैं। हमे देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा तभी हम कांग्रेस और उसकी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर देश की नीव मजबूत कर सकेंगे।


कार्यक्रम के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, सचिव अतुल मेहर, मंडलम अध्यक्ष कालू अग्रवाल, पूर्व जिला सचिव पंकज तिवारी, कार्यालय मंत्री मेहबूब मेव, आजाद नीलगर, राजकुमार छिपा, रितेश सेठिया, अशोक मेहर, सत्यनारायण विश्नोई, सत्तू धाकड़, घोटू धाकड़, ख्वाजा हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE