BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 8:02 pm
KHABAR : विधायक परिहार ने सीआरपीएफ के पूर्व महानिरीक्षक भूपत सिंह चौहान को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, सड़क दुर्घटना में हुआ था आकस्मिक निधन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के पूर्व निदेशक एवं पूर्व महानिरीक्षक भूपतसिंह चौहान का रविवार को एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान (सीटीसी) नीमच में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीआरपीएफ डीआईजी वेदप्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे।
श्री परिहार ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री चौहान मेरे अभिन्न मित्र होकर प्रतिभाशाली अधिकारी थे और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनकी गहरी समझ थी। उनके आकस्मिक निधन से आंतरिक सुरक्षा अकादमी और पूरे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में शोक की लहर है।
ज्ञातव्य है कि श्री चौहान वर्ष 2013 से 2016 के दौरान आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक पद पर कार्यरत रहे, जिसके बाद उनका स्थानांतरण नीमच में हो गया था। वर्ष 2022 में सीआरपीएफ नीमच से सेवानिवृत्त होने से पहले देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE