BREAKING NEWS
कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 11:31 am
BIG REPORT : उज्जैन में भारत बंद का मिला-जुला असर, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, दुकान बंद कराने पर दुकानदार से बहस, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। आरक्षण बंटवारे से संबधित सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में एससी-एसटी संगठन ने 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया है। उज्जैन में भी बंद का मिला-जुला असर रहा। विभिन्न संगठनों द्वारा रैली निकाल कर शहर बंद कराने की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली है। अजाक संगठन के पदाधिकारी व एससी एसटी के लोगों ने टावर चौक फ्रीगंज क्षेत्र में दुकान बंद कराईं। इसी दौरान दुकानदार और बंद समर्थक के बीच बहस भी हुई।


सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ देश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति में व्याप्त रोष के वजह से 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसके समर्थन उज्जैन में विभिन्न संगठनों द्वारा शहर बंद कराने का आव्हान किया है। संगठनों द्वारा रैली निकाल कर प्रतिष्ठान व दुकानें बंद कराई जाएगी। इधर, बुधवार को सुबह से ही प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल के साथ ही वज्र वाहन तैनात किए हैं। पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। हालांकि सुबह खान-पान की दुकानें खुल चुकी हैं।


वहीं, बड़े प्रतिष्ठान देर से खुलते हैं। यातायात के साधन भी निरंतर चल रहे हैं। वहीं, विभिन्न संगठनों द्वारा स्कूल-कॉलेज के साथ ही आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दुकानें व बाजार बंद कराने का निर्णय लिया है। बंद का समर्थन करने वाले संगठनों में भीम आर्मी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय बौद्ध महासभा, भीम सेना, सर्व बैरवा समाज संगठन, सर्व रविदास समाज संगठन है। संगठनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE